फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में नहीं उपयुक्त व्यवस्था, फिर खुली पोल

Thu, 15 Jun 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गौशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर डिप्टी सीवीओ ने बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गौशाला का निरीक्षण किया तो एक गाय मृत और दो बीमार मिलीं। चारे-पानी समेत रखरखाव भी संतोष जनक नहीं था, जबकि बारिश होने पर जलभराव होने से गोवंश में महामारी फैलने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीवीओ डॉ. मीर सिंह ने ब्रजघाट गौशाला का औचक निरीक्षण किया, तो गौशाला में व्याप्त खामियों की हकीकत एक बार फिर से सामने आ गई। क्योंकि साफ-सफाई से लेकर पशुओं का रहन-सहन और उनके चारे-पानी की व्यवस्था भी संतोष जनक नहीं थी।

उन्होंने बताया कि मौके पर एक गाय मृत और दो बीमार मिली हैं, जिनका अपेक्षित स्तर पर इलाज नहीं कराया जा रहा था। बारिश होने पर गौशाला में रहने वाले पशुओं में महामारी फैल सकती है, क्योंकि निकासी की व्यवस्था न होने से कई जगह गंदा पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन


इसके अलावा पशुओं को तपती धूप से बचाने को छांव की व्यवस्था भी उपयुक्त नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान मिलीं सभी खामियों के आधार पर बिंदुवार ढंग में रिपोर्ट बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें