फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निस्तारण पर नहीं होगी कोई रियायत, दोषी विभाग पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कविता मीना और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं, जिनके जल्द और निष्पक्ष समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम कविता मीना ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जी आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी विभाग द्वारा बिना जांच के शिकायत का निस्तारण दिखाया गया या फरियादी की समस्या का वास्तविक समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता को त्वरित न्याय और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। तहसीलदार पवन यादव ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया। इस मौके पर श्रीराम यादव, सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा, डीआईओएस श्वेता पुठिया, ईओ पवित्रा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें