हापुड़। जिले में सोमवार से नो हेलमेट, नो फ्यूल की नीति लागू होगी। इससे पहले शनिवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने शनिवार को जगह-जगह जाकर पेट्रोल पंपों पर जांच की। दोपहिया वाहन चालक व सह-यात्री हेलमेट लगाकर आ रहे हैं या नहीं, इसे देखा गया। जो चालक व सह-यात्री हेलमेट लगाकर नहीं आ रहे थे। उन्हें पंपलेट देकर जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि सोमवार को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके अलावा जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद दोनों ने वाहनों की चेकिंग की, जिसमें चार वाहनों की बॉडी से बाहर गन्ना होने आदि पर जुर्माने की कार्रवाई की। साथ ही चीनी मिल संचालकों को वाहन में तय सीमा से अधिक भरे गन्ने को न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे का कहना है कि शासन के निर्देश पर 26 जनवरी तक का समय दोपहिया वाहन चालकों को दिया गया था। सोमवार से विभाग जुर्माने की कार्रवाई करेगा। साथ ही बिना हेलमेट के पेट्रोल भी नहीं दिया जाएगा।