फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिल्ली नोएडा के लिए नहीं मिली बसें, इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बस में चढ़ने के लिए गेट यात्रियों की होती धक्का मुक्की। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ गंगा मेले के कारण बुधवार को दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा मार्ग पर बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। हापुड़ रोडवेज डिपो से दिल्ली, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 150 से अधिक अनुबंधित व निगम की बसों का संचालन होता है। दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में शहर व आसपास के गांवों से लोग नौकरी, व्यवसाय व पढ़ने के लिए जाते हैं। गढ़ गंगा मेले के लिए बुधवार को काफी बसों की ड्यूटी मेले मार्ग पर लगाई गई थी। इस दौरान गाजियाबाद, दिल्ली मार्गों पर बसों का टोटा हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में नोएडा गाजियाबाद मार्ग पर यात्रियों के लिए बसाें की किल्लत हो गई। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की काफी संख्या कम रह गई। इस कारण इस मार्ग पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के लिए घंटों तक इंतजार करते नजर आए। बस में चढ़ने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान महिलाएं खासी परेशान रहीं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। गढ़ गंगा मेले के समय में कुछ दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें