पिलखुवा। चूर्ण समझकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर को थाना धौलाना निवासी 45 वर्षीय संगीता ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को चूर्ण समझकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनके पुत्र सोनू ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संगीता की गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने नगर के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि संगीता की उपचार के दौरान मौत हो गई।