फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगायों के कारण घट रहा दलहन की खेती का रकबा

Sun, 08 Jan 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
नीलगाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मृदा और मनुष्य के स्वास्थ के सुधार के लिए दलहन की फसलें वरदान हैं, लेकिन इन फसलों को नीलगाय चट कर जाती हैं। इसके चलते जिले में दलहन का रकबा भी लगातार घटता जा रहा है। छह वर्ष पूर्व तक चली तारबंदी की योजना से हालात में कुछ सुधार आया था, लेकिन इस योजना के दम तोड़ने से जिले के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 48059 हेक्टेयर कृषि भूमि का क्षेत्रफल है। इसमें से लगभग 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर, चना, मसूर और अरहर की खेती होती है। जबकि, दलहन फसलों की बुआई के लिए यहां की मृदा और मौसम अनुकूल है।

नीलगाय (वनरोज) की समस्या दलहन की फसलों के आड़े आ रही है। दलहन की फसल नीलगाय का प्रिय भोजन है, जिसे वह चट कर जाती हैं। इसके चलते किसान दलहन की फसलों से अपना मुंह फेर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि शासन द्वारा नीलगाय के नियंत्रण के लिए तारबंदी (घेरवाड़) योजना करीब छह वर्ष पूर्व बंद हो चुकी है। ऐसे में किसानों को तारबंदी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वन विभाग को इस ओर कारगर कदम उठाने चाहिए, अन्यथा किसानों की सभी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें