फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर आज और कल झेलना पड़ सकता है जाम

Wed, 13 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के चलते 14 और 15 जनवरी को एनएच-24 पर जाम लग सकता है। मकर संक्रांति 15 जनवरी को है, लेकिन स्नान का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी की रात 1.25 बजे है। इसलिए लोग 14 जनवरी की शाम से गंगा किनारे पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिससे बृहस्पतिवार को भी हाईवे जाम लग सकता है। वहीं शुक्रवार को खरमास समाप्त हो रहा है और शादियों के शुभ साये शुरू हो जाएंगे। बारातें भी हाईवे पर जाम लगा सकती हैं। मकर संक्रांति पूर्ण रूप से पहली बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

तिथि में बदलाव के कारण पिछले वर्ष भी 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी। जानकारों के अनुसार अगले 82 साल यानि 2097 तक 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर ही शादियों के शुभ साये शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


मकर संक्रांति और विवाहोत्सव एक साथ शुरू होने पर हाईवे पर जाम लगने की पूरी आशंका है। वहीं 14 जनवरी को लोग स्नान के लिए पहुंचेंगे, इसलिए हाईवे पर वाहनों को दबाव बढ़ जाएगा। ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत दूर राज्यों के श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जिनके कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। शादियों साए शुरू होने से 15 जनवरी को बारातें भी हाईवे पर जाम का कारण बन सकती है। सिंभावली, बक्सर, सिखैड़ा, कुचसर चौपला आदि में शुक्रवार को कई विवाह समारोह होंगे। इसलिए एनएच-24 के सफर पर संभलकर घर से निकलें।

स्याना चौपला और बदरखा मोड़ पर जाम लगने की स्थिति में नगर के महमाई रोड और अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर होकर छोटे वाहन निकल सकते हैं। पुरानी दिल्ली रोड का आवागमन बंद होने से दिल्ली रोड पर जाने वाले वाहन दौताई वाया अठसैनी या पलवाड़ा मार्ग से बुलंदशहर रूट पर कुटी-वैट मार्ग से होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें