फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर मिल सकता है जाम

Mon, 22 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा स्नान के चलते एनएच-24 पर जाम लग सकता है। हजारों श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट के गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचेंगे, इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


इस कारण ब्रजघाट पुल, स्याना रेलवे फाटक और टोल प्लाजा पर जाम लग सकता है। माघ पूर्णिमा पर सोमवार को ब्रजघाट और गढ़ गंगा में डुबकी लगाने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे।

दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ आदि जिलों से भी काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी आदि वाहनों से गंगा किनारे पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इससे गढ़ क्षेत्र में एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जो कि जाम का कारण बनता है। स्याना रेलवे फाटक, अधूरा फ्लाईओवर और ब्रजघाट पुल पर भी वाहन अटक सकते हैं।  

मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन चालक अल्लाबख्शपुर गांव  के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ नगर से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकते हैं।

बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के वाहन ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकेंगे।

गंगा स्नान के चलते हाईवे पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। पहले से ही ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने की तैयारी कर ली गई है। जरूरत पड़ी तो वाहन डायवर्ट किए जा सकते हैं। - सतीश चंद्र पांडेय, डीएसपी  

हाईवे के किनारे स्थित स्कूल और कॉलेजोें में गढ़, ब्रजघाट, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर आदि क्षेत्रों के यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी रोजाना पहुंच रहे हैं। ये छात्र रोजाना हाईवे से होकर अपने कॉलेजों मे ंपरीक्षा देने जाते हैं। अगर सोमवार को जाम लगा तो इन बच्चों की परीक्षा पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें