फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
एलायंस क्लब क्रिस्टल के अधिष्ठापन समारोह के कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में आवास विकास स्थित हितकारी पैलेस में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

समारोह की अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. आराधना बाजपेई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय बंसल, सचिव दिनेश महेश्वरी, कोषाध्यक्ष ललित गोयल तथा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि क्लब का प्रत्येक सदस्य समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने कहा कि सेवा ही एलायंस क्लब की पहचान है। इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि सेवा केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे जीवन का संस्कार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सेवा के साथ संवेदना, समर्पण और संस्कार जुड़ जाते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देने लगता है।
इंटरनेशनल चेयरमैन पीडी शर्मा ने कहा कि एलायंस क्लब का उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है। प्रत्येक सदस्य को इस उद्देश्य को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर क्लब के नए सदस्य सुनील कंसल और अर्चना कंसल को इंटरनेशनल पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब के संरक्षक महावीर वर्मा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश महेश्वरी, विनोद गुप्ता, सुनील शर्मा, डॉ. राजेश्वर सिंह, अनिल स्वामी, सुनील गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, माधव बंसल, डॉ. सुनीता शर्मा, प्रमोद जिंदल, महावीर वर्मा, अरुण अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें