फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक ही बाइक पर सवार थे परिवार के पांच लोग, सड़क हादसे में चार की मौत

विज्ञापन
बाबूगढ़ में हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना होने के बाद बाइक को देखते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बाबूगढ़ (हापुड़)। लंबी दूरी के सफर में बरती गई असावधानी से एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। शाहजहांपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा के गांव देवला जा रहे परिवार के पांच में से चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर बाबूगढ़ के बछलौता फ्लाईओवर के पास हुआ। मरने वालों में पिता, दो बेटियाें व एक बेटा शामिल है। मां गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अशोक (45) पत्नी रिंकी (42), पुत्र अनुज (14), बेटी मीनाक्षी (8) और चार वर्षीय बेटी राधिका के साथ सोमवार को बाइक से गांव देवला जाने के लिए निकले थे। अशोक यहां राजमिस्त्री का काम करते थे और परिवार भी उनके ही साथ रहता था।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जब वे बाबूगढ़ के बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार वर्षीय राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी व इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अशोक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रिंकी, अनुज और मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया।
उपचार के दौरान यहां बेटी मीनाक्षी और बेटे अनुज ने भी दम तोड़ दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों को हादसे के संबंध में सूचित कर दिया गया है। देर रात तक परिजनों के यहां पहुंचने की संभावना है, इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



-

पुलिस को आशंका पीछे से किसी वाहन मारी होगी साइड

हादसे ने लगभग एक पूरा परिवार खत्म हो गया, अब केवल महिला की जिंदा बची है लेकिन इस पूरे मामले में चालक की लापरवाही ही जिम्मेदार है। नेशनल हाईवे-09 जैसे व्यस्ततम हाईवे पर एक बाइक पर पांच लोगों का सवार होकर चलना बेहतर खतरनाक है।
दूसरी बड़ी लापरवाही यह रही कि बाइक को पहली लेन में चलाया जा रहा था। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि हो सकता है किसी वाहन ने बाइक में पीछे से साइड मारी हो और इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकराई हो।
मासूम राधिका आगे टंकी पर बैठी थी और टक्कर लगते ही वह डिवाइडर पर जा गिरी। कोई नुकीली वस्तु उसकी आंख में घुस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों बच्चों के हाथ और पैर पीछे से अपने वाले किसी वाहन से कुचल गए। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई।





भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे गांव
जानकारी के अनुसार सात जुलाई को अशोक के भतीजे की शादी थी। पूरा परिवार यहां शादी में शामिल होने गांव गया था। शादी धूमधाम और खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई। इसके बाद अशोक यहां से वापस काम पर लौटने के लिए रवाना हुए थे लेकिन इस हादसे की खबर के बाद खुशी का यह माहौल गम में बदल गया। अशोक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

बाइक में बंधे थे एक किलो चावल

बाइक में बैग के साथ करीब एक किलो चावल की एक पोटली भी बंधी थी। संभावना है कि रात में परिवार इन चावलों को बनाकर खाता और सो जाता। वहां पहुंचने से पहले ही परिवार हादसे का शिकार हो गया।


परिवार में बचे सिर्फ मां और एक बेटा
शाहजहांपुर। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद परिवार में अब सिर्फ अशोक का बड़ा बेटा प्रशांंत और उसकी घायल मां रिंक ही बचे हैं। उनका बड़ा बेटा गांव में ही रहता है और वह यात्रा के दौरान उनके साथ नहीं था।
परिजनों के अनुसार अशोक करीब दो माह पूर्व नोएडा से परिवार संग घर आए थे और यहीं रुक गए थे। पिछले कुछ दिनों से वह नोएडा वापस जाने की बात कह रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें यहीं रहकर काम करने के लिए कहा था, लेकिन काल ने उन्हें रुकने नहीं दिया।
हादसे की जानकारी पाते ही प्रशांत रिश्तेदारों के साथ हापुड़ के लिए रवाना हो गया। घर पर ताला लटका हुआ है।

बाबूगढ़ में हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना होने के बाद बाइक को देखते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब

बाबूगढ़ में हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना होने के बाद बाइक को देखते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें