फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल की खुमारी, पड़ सकती है भारी

Sun, 27 Dec 2015 09:08 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर हल्ला गुल्ला करना भारी पड़ सकता है। कहीं ऐसा न हो कि आपकी मस्ती की खुमारी सलाखों के पीछे न पहुंचा दे।  पुलिस ने 31 दिसंबर की रात के लिए खास सिक्योरिटी एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


नए साल के आगमन पर खासकर युवक युवती जमकर मस्ती करते हैं। कई बार ज्यादी मस्ती नुकसानदायक हो जाती है। कारों में तेज आवाज में गाना बजाना, हल्ला गुल्ला करना, शराब पीकर अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ सकता है।

अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने बताया कि जिला के सभी सीओ  और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में गश्त पर रहें। जिन इलाकों में ज्यादा भीड़ हो वहां पेट्रोलियम बढ़ाकर विशेष पिकेट लगाया जाए।
विज्ञापन


फायरिंग और हंगामा करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि छोटी छोटी सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचा जाए।

तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिए जाए क्योंकि दूसरे को परेशानी होने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पूर्व में अगर कहीं न्यू ईयर की पार्टी में विवाद या संघर्ष हुआ हो तो उसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

शहर में अगर कोई कार्यक्रम हो तो उसकी अनुमति जरुर होनी चाहिए। बिना अनुमति के किसी प्रकार का आयोजन न होने दिया जाए। समय से लोग भी अपने कार्यक्रम के संबंध में पुलिस को सूचना दे।

छेड़छाड़ न हो इसके लिए संकरी गलियों में भी पुलिस के जवान लैपर्ड बाइकों पर गश्त पर रहेंगे। न्यू ईयर पार्टी में फायरिंग की तो शस्त्र लाईसेंस निरस्त होगा।

अपर जिलाधिकारी हरीश चन्द्र का कहना है कि इस संबंध में जनपद की तीनों तहसीलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि न्य ईयर पार्टी में हथियार न ले जाने दिया जाए और अगर कोई फायरिंग करता है तो तुरन्त सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपी का शस्त्र लाईसेंस निरस्त होगा।  

सीओ विशाल यादव ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने और वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एल्कोहल टेस्टर मशीन से जांच कराई जाएगी। जांच में शराब का सेवन आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों, होटलों पर शराब पीना और पिलाना प्रतिबंधित है ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें