पिलखुवा एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा दिखाते छात्र। संव
पिलखुवा। धौलाना रोड स्थित एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया। कैरम, शतरंज, खो-खो, वॉलीबाल और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कैरम में टैगोर हाउस की तन्वी और शास्त्री हाउस के अथर्व विजेता बने। लंबी कूद में नेहरू हाउस के कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल फाइनल में नेहरू हाउस ने शास्त्री हाउस को हराकर खिताब जीता। खो-खो में शास्त्री और टैगोर हाउस के बीच मुकाबला हुआ। शतरंज में खिलाड़ियों ने एकाग्रता और रणनीतिक कौशल दिखाया।
प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामूहिक प्रयास का महत्व बताया। निदेशिका आयुषी गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन खो-खो और कबड्डी के फाइनल होंगे। कुकिंग विदाउट फायर, फेस पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।