पिलखुवा। भारतीय खेल मंत्रायल द्वारा गाजियाबाद में कराई गई स्केटिंग प्रतियोगिता में पिलखुवा के नमन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। ग्रामीण खेल के अंतर्गत साउथ एशियन ऑफ ऑल स्पोर्ट्स एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड स्पोर्ट्स इंडिया के तत्वावधन में आरजीओआई गाजियाबाद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम भारतीय खेल युवा मंत्रालय विगत कई वर्षों से इस रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता सेक्टर-23 के संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पिलखुवा के नमन शर्मा का दबदबा रहा। नमन ने 17 साल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि रिचा सूद ने बताया कि खिलाड़ियों ने जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इनसे प्रदेश स्केटिंग प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या अल्पना श्रीवास्तव, आरजीओआई जनरल सेक्रेटरी जितेन्द्र पांडे, चीफ आब्जर्वर, रवि वर्मा व कोच प्रयाग गिरि मौजूद रहे।