पिलखुवा। डीपी वर्ल्ड मीशो में कार्यरत गोदाम प्रबंधक आदित्य मिश्रा पर पांच अप्रैल की रात करीब 10 बजे गालंद चौक के पास चार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार आदित्य मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका और तीन हमलावरों ने पीछे से आकर लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मिश्रा किसी तरह भागकर अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। आरोप है कि हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर एसवी चंद्रशेखर ने कोतवाली पिलखुवा में दी। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि तहरीर अनुसार केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। संवाद