फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, श्मशान घाट के पास मिला शव

Tue, 15 Apr 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को श्मशान घाट के पास जंगल में फेंक दिया। महिला की पीठ में भी चाकू घोंपे गए थे। रात भर कुत्तों ने महिला के आधे चेहरे, गर्दन व एक हाथ को भी नोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे नगर कोतवाली पुलिस को श्मशान के पास जंगल में 40 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाली मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस जांच में पता चला कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। महिला की पीठ पर भी धारदार हथियार के गहरे घाव भी मिले हैं। टीम ने हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।


मध्यम वर्गीय परिवार से होने की संभावना

महिला के किसी मध्यमवर्गीय परिवार से होने की संभावना जताई जा रही है। महिला के दाएं हाथ पर ओम गुदा हुआ है व जबकि बाएं हाथ पर एबी लिखा हुआ था। इतना ही नहीं महिला के आधे चेहरे, गर्दन व एक हाथ को भी अधिक नोच रख था। महिला ने लाल रंग का सूट व सफेद रंग की सलवार व दुपट्टा और पैरों में जूती पहनी हुई थी।
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस

मोहल्ला शिवगढ़ी स्थित नाले से बांयीं तरफ लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर जंगल में श्मशान घाट है। पुलिस नाले के आसपास बने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस को फुटेज से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। उधर, पुलिस गांव रामपुर की तरफ से महिला के शव को यहां फेंकने की भी आशंका जता रही है।


कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती एक और हत्या

नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार स्थित खाली पड़े मैदान में हुए मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी अंकित (28) हत्याकांड का पुलिस डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। एक मार्च की रात लगभग सवा आठ बजे अंकित मोबाइल पर बातें करते हुए घर से निकला था। दो मार्च की सुबह आनंद विहार में खाली पड़े मैदान में अंकित का शव मिला था। उनकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। इस हत्या का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, अब एक और हत्या पुलिस के लिए चुनौती साबित हो सकता है।

कोट-
महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें