फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी नसरीन (26 वर्ष) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक के पिता ने बेटी के पति और जेठ, जेठानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ के गांव खानपुर निवासी इब्राहिम ने बताया कि उनके छह पुत्रियां है। चौथे नंबर की पुत्री नाजरीन का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व गढ़ के गांव शाहपुर निवासी शाहरुख के साथ किया था। उसके बाद पांचवें नंबर की पुत्री नसरीन का निकाह चार जनवरी 2025 को शाहरुख खान के सगे छोटे भाई फिरोज खान के साथ किया था। नसरीन के निकाह में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन उसके पति फिरोज खान, जेठ शेर खान, जेठानी गुलफशा खुश नहीं हुए। निकाह के बाद बाइक व एक लाख रुपये की मांग करते हुए नसरीन का उत्पीड़न करने लगे। निकाह के बाद उसकी बेटी को जानकारी हुई कि उसके पति के अवैध संबंध पहले से ही अपनी भाभी गुलफशा के साथ है। इस बात का विरोध किया तो फिरोज खान ने नसरीन को लात घूंसों और बेल्ट से पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। बुधवार की दोपहर फिरोज खान, शेरखान, व गुलफशा ने पहले तो नसरीन से दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इसके बाद फिरोज खान ने नसरीन को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने की धमकी दी। नसरीन ने विरोध किया तो तीनो ने एकराय होकर नसरीन की हत्या कर दी और उसके शव को छत के गाटर पर चुन्नी का फंदा लगाकर टांग दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें