फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपत की मंढैया में महिला ने पति और उसकी मुंह बोली बहन पर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति और उसकी मुंहबोली बहन लंबे समय से उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं। पति बार-बार तलाक देने और जान से मारने की धमकी देता है। बताया कि पति ने पहले लिखकर दिया था कि वह अपनी मुंहबोली बहन को घर से निकाल देगा, लेकिन अब तक उसे नहीं निकाला है। दोनों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पति सुभाष और उसकी सहयोगी स्वीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें