फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम का किया विरोध, हंगामा

विज्ञापन
गढ गेट पर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाते पालिका अधिकारी व पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम का शनिवार को मीनाक्षी रोड के दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों के हंगामे के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। करीब चार घंटे तक चले अभियान के दौरान दो ट्रॉली भरकर सामान को जब्त किया गया। शाम सात बजे तक भी अधिकारी मौके पर जुटे रहे।
विज्ञापन

मीनाक्षी रोड से लेकर अयोध्यापुरी पुलिस चौकी से आगे तगासराय वाले रास्ते पर बहुत अधिक अतिक्रमण है। दुकानदारों ने नाले से कई-कई फुट आगे तक सामान रखा हुआ है। इस कारण नालों की सफाई भी नहीं हो रही है। दो दिन पहले नगर पालिका के अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी।
शनिवार की सुबह तक भी सामान न हटाने पर दोपहर के समय ईओ संजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान पुलिस बल को भी साथ लिया गया। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई दुकानें हैं, जो लोहे का भारी सामान नालों के ऊपर रख देते हैं। इस कारण नालों की सफाई भी नहीं होती है। इस कारण जलनिकासी बाधित होती है। इसके चलते अयोध्यापुरी मोहल्ले की महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था। करीब 15 दिन पहले भी पालिका अधिकारियों ने अभियान चलाकर चार कबाड़ियों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया और अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम भी लगता है। इस कारण हर दिन हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मौके पर टीम के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। जब तक पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटेगा, कार्रवाई जारी रहेगी। सामान जब्त के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें