फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष की लापरवाही, भुगतेंगे भाजपा प्रत्याशी

Mon, 30 Jan 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भाजपा का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पालिका की ओर से सड़क नहीं बनवाने व गांव में गंदगी का आलम होने से गुस्साए मोहल्ला तगासराय के कुछ लोगों ने बाकायदा बैनर लगाकर भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने का एलान किया है।
विज्ञापन


इसके चलते अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनावी महासंग्राम अपने चरम पर है। ऐेसे में एक-एक वोट के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

लेकिन मोहल्ला तगासराय में कुछ लोगों ने एक बैनर पर भाजपा प्रत्याशी की खिलाफत कर पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बैनर में लिखा है कि नगर पालिका अध्यक्ष की उदासीनता के कारण मोहल्लेवासी भाजपा का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


यह भाजपा के लिए बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि इस मोहल्ले में भाजपा का ही वोट बैंक है। मोहल्ले के लोगों गिरीश त्यागी, अजय त्यागी, नरेश कुमार, गिरीश चंद, नितिन त्यागी ने बताया कि मोहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की गई है।

बार-बार शिकायत के बाद भी गांव की सड़कें नहीं बनाई गई। मोहल्ले में जगह जगह गंदगी का आलम है। इसी से नाराज लोगों ने भाजपा को वोट नहीं करने का एलान किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि गढ़ गेट पुलिस चौकी से इंद्रगढ़ी तक नाले का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा कुछ सड़कों का भी निर्माण हुआ है। मोहल्ले में कुछ लोग विरोधी हैं केवल वे ही ऐसी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें