फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिवाली से पहले होगी पालिका की बोर्ड बैठक, 20 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति की उम्मीद

विज्ञापन
हापुड़ नगर पालिका। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली से पहले नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इसमें शहर के विकास से जुड़े करीब 20 करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके लिए पालिका के अधिकारी प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बैठक में 80 से अधिक मोहल्लों में सड़कों और नालियों के निर्माण के साथ ही शहर की अन्य समस्याओं के समाधान से जुड़े प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर बोर्ड बैठक में रखे जाते हैं। इन पर चर्चा के बाद स्वीकृति मिलती है। इस बार भी बैठक में पथ प्रकाश, सफाई के लिए वाहनों की खरीद, सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालियों का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।
इसके अलावा नगर पालिका की दुकानों के किराये और नाम परिवर्तन की दरों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इससे संबंधित दरों में संशोधन को लेकर पालिका स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं, शहर में बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए टेंडर जारी करने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों का प्रयास है कि बैठक से पहले सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर बोर्ड के सामने रखा जाए। बैठक में सभासदों की सहमति और प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि दिवाली से पहले बोर्ड बैठक कराने का प्रयास है। इसके लिए एजेंडा बन रहा है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में विकास कार्य कराने के लिए बोर्ड से स्वीकृति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें