नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमें पांच में दो प्रस्ताव पास हुए। बैठक में सभासदों द्वारा नगर के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। नगर पालिका प्रशासक, एसडीएम मीनू राना की अध्यक्षता में पालिका की बोर्ड बैठक शुरू हुई।
ईओ हेमराज सिंह ने सभी पांच प्रस्ताव सभासदों को पढ़कर सुनाए। सर्वसम्मति से बिना विरोध नगर पालिका कार्यालय की नई बुलेरो वाहन प्रतिमाह 20 हजार रुपये तेल के किराए के लिए स्वीकृति और हैंडपंप, पाइप लाइन लीकेज मरम्मत, सबमर्सिबल मरम्मत कार्य के पुराने बिल स्वीकृत किए गए।
सभासदों द्वारा एतराज जाहिर करने पर जलमूल्य प्रतिमाह 50 से 75 रुपये करने सहित अन्य प्रस्ताव पास नहीं हो सके। प्रशासक मीनू राना ने कहा कि शहर का विकास करना प्रमुख उददेश्य है।
इस दौरान सभासद प्रदीप सोम, नलिन शर्मा, चेतन राणा, कृष्ण भंडारी, दीपक शुक्ल, माया देवी साधना तोमर, रामकुमार, हबीब और प्रवीन गोयल आदि सभासद शामिल रहे।