फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाईवे पर चलती मर्सिडीज बेंज कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे दो व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान

Sat, 05 Apr 2025 09:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

दिल्ली के जगतपुरी निवासी मक्खन सिंह अपने साथी दीपक शर्मा निवासी दिल्ली के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। शनिवार की दोपहर बाद एनएच-9 स्थित गांव सबली अंडरपास के ऊपर पहुंचने पर उनकी कार में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव सबली अंडरपास के ऊपर हाईवे पर चलती मर्सिडीज बेज कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार दो व्यक्तियों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकमकर्मियों ने बमश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

दिल्ली के जगतपुरी निवासी मक्खन सिंह अपने साथी दीपक शर्मा निवासी दिल्ली के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। शनिवार की दोपहर बाद एनएच-9 स्थित गांव सबली अंडरपास के ऊपर पहुंचने पर उनकी कार में अचानक आग लग गई। आग लगती देख मक्खन सिंह ने कार की गति को धीमा किया और किसी तरह कार से कूदकर दोनों ने अपनी जान बचाई। 

उनके देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी थी। सूचना पर दमकलकर्मी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें