फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिना हेलमेट के बाइक रोकने पर सिरफिरे युवक ने होमगार्ड को जड़ा थप्पड़, तौसीफ ने दिखा बड़ा दिल

Fri, 04 Apr 2025 10:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

होमगार्ड के शोर मचाने पर यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी युवक को दबोच लिया। 
विज्ञापन
होमगार्ड को युवक ने मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग चौराहे पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक युवक को होमगार्ड ने रोक लिया। इस दौरान गाली गलौज कर सिरफिरे युवक ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि होमगार्ड ने युवक के खिलाफ कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह होमगार्ड तौसीफ की पक्काबाग चौराहे पर ड्यूटी लगी थी। इसी बीच एक युवक बिना हेलमेट पहने चौराहे को निकल रहा था। होमगार्ड तौसीफ ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर युवक ने गाली गलौज कर होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया और भागने का प्रयास करने लगा। 

होमगार्ड के शोर मचाने पर यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर पक्काबाग चौराहे पर आए और उसकी बाइक चेक पोस्ट पर खड़ी की। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी आरोपी युवक को बाइक पर बैठाकर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि होमगार्ड ने युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी थी। आपसी सहमति से युवक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें