फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हापुड़ से घर लौट रहे दंपती की बाइक में शुक्रवार रात छिजारसी टोल प्लाजा के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव आकलपुर निवासी सतीश (50) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार देर शाम को वह पत्नी सुशीला (48) के साथ हापुड़ से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि कार की पहचान की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें