फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार नलकूपों की मोटर फुंकी, 20 हजार घरों में पानी का संकट

Tue, 21 May 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बिजली कटौती के बाद अब पानी को लेकर हाहाकार मचा है। वोल्टेज कम-ज्यादा होने से अलग-अलग स्थानों पर सोमवार शाम को चार नलकूपों की मोटर फुंक गईं। जिसके कारण 20 हजार घरों में पानी की संकट गहरा गया। वहीं, आवास विकास कालोनी में एक सभासद ने दूसरे सभासद के वार्ड में पानी की आपूर्ति देने पर मोटर को ही बंद कर दिया। इस पर दोनों सभासदों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को नगर पालिका परिसर के नलकूप की मोटर फुंकी। इस कारण पुराना बाजार, कन्हैयापुरा, नगर पालिका के आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके बाद स्वर्ग आश्रम रोड पर टैगोर स्कूल के पास नलकूप की मोटर फुंकी। यहां से शक्तिनगर, विद्या नगर, जेके कालोनी, स्वर्ग आश्रम रोड के क्षेत्र को जाने वाले पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। फूलगढ़ी और कोटला सादात के लिए लगी पानी की मोटर में भी कमी आने के कारण प्रेशर से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सभासद फिरोज मलिक ने भी नगर पालिका पहुंचकर इसकी शिकायत की। जिस पर अधिकारियों ने क्षमता वृद्धि कराते हुए 32.5 एचपी की नई मोटर मंगवाई है। बुधवार तक मोटर बदलने के बाद इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। वहीं, अटल गौरव पार्क में लगी मोटर भी फुंक गई। जिसके कारण कोठी गेट सहित तीन मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही।



आपस में भिड़ गए दो सभासद
वहीं, बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में गंदा कुआं पर लगी दो में से एक मोटर फुंक गई। जिसके बाद नगर पालिका के जलकल विभाग के अभियंता कुंवरपाल ने निवाजीपुरा और मोती कॉलोनी के लिए भी एक मोटर से ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। इस पर वार्ड 33 के सभासद मुशीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने यह कहते हुए आपूर्ति बंद कर दी कि उनके वार्ड में पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इसी बीच सभासद अफरोज भी पहुंच गए। उन्होंने मुशीर के द्वारा पंप को बंद करने पर आपत्ति जताई। जिस पर दोनों सभासदों में जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी किसी ने बना लिया। मंगलवार को सभासद अफरोज नगर पालिका पहुंचे और ईओ से इसकी शिकायत की। जिस पर ईओ मनोज कुमार ने जलकल विभाग के अधिकारियों को तुरंत फुंकी मोटर को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कोट -अधिक गर्मी और वोल्टेज के कम-ज्यादा होने से मोटर फुंकने की बात सामने आई है। नगर पालिका की टीमें लगी हुई हैं। एक टीम और बढ़ाई जा रही है। पानी के कारण लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। फुंकी हुई मोटर को बदला जा रहा है। सभासदों को बुलाकर समझाया गया है कि पानी की आपूर्ति जारी रखने दें। - मनोज कुमार, ईओ व एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें