फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां ने 3 बच्चों को बांधकर गंगा में छलांग लगाई, नाविकों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान; चारों की हालत गंभीर

Mon, 13 Apr 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में एक महिला ने तीन बच्चों को बांधकर गंगा में फेंक दिया। इसके बाद खुद ने भी छलांग लगा दी। नाविकों और पुलिस की सूझबूझ से चारों की जान बच गई। चारों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी की कोशिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट गंगा घाट पर सोमवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। महिला की पहचान बरेली के जितौर गांव मुस्तकिल निवासी विधावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी राजकुमारी और दो बेटों हेमशंकर सहित तीनों बच्चों के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आई थी।
विज्ञापन


घाट किनारे लोगों ने बताया कि स्नान के दौरान अचानक महिला का व्यवहार असामान्य हो गया। उसने पहले अपने तीनों बच्चों के हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए और फिर एक-एक कर उन्हें गंगा में फेंक दिया। इसके तुरंत बाद उसने खुद भी गंगा में छलांग लगा दी। 

यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत सक्रिय हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से चारों को गंगा से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

उस समय सभी बेहोशी की हालत में थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

 

सीएचसी प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक तनाव या मानसिक दबाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

 

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें