फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों मे मां-बेटी समेत छह घायल

Fri, 10 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे समेत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें एक को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर पर्यटन विभाग के राही होटल के सामने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दो कार आमने सामने भिड़ गई। इसमें चालक सुहेल निवासी हसनपुर और विक्रम सिंह निवासी शाहदरा दिल्ली घायल हो गए।

वही, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव दौताई के सामने ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से इंडिका कार में सवार सुनीता और उसकी ममेरी बेटी रश्मि निवासी सरधना घायल हो गईं।
विज्ञापन


उधर, दोपहर करीब एक बजे गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास सड़क पार कर रही नील गाय की टक्कर लगने से बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार मेरठ जा रहा विवेक और उसका चाचा रामवीर निवासी जहांगीराबाद घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन फानन में गढ़-चौपला के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने विवेक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें