फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित की कैसे गई जान?: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला मदर डेयरी कर्मी का शव, पास पड़ी थी बाइक, चेहरे पर चोट

Sun, 29 Mar 2026 10:03 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)

सार

ड्यूटी से लौट रहे मदर डेयरी कर्मचारी मोहित (35) का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना रोड पर ड्यूटी से लौट रहे मदर डेयरी कर्मचारी का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास बाइक खड़ी मिली और चेहरे पर चोट के निशान ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना दिया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी बाइक और पास पड़े कर्मचारी के शव पर पड़ी। जांच में मृतक की पहचान बजरंगपुरी निवासी मोहित के रूप में हुई, जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई गई। वह मदर डेयरी में नौकरी करता था और रोजाना इसी मार्ग से आता-जाता था। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल सभी पहलुओं पर गहराई से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें