फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेयरी में घुसकर मां बेटे ने व्यक्ति को तमंचे के बट से जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में डेयरी में घुसकर मां बेटे ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। बेटे ने तमंचे की बट से वार कर व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी अंकुश ने बताया कि 23 मई को वह अपनी डेयरी पर बैठे हुए थे। इसी बीच गांव का ही अनिकेत व उसकी मां सुनीता डेयरी में पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने उनसे गाली गलौज की। विरोध करने आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा था। इतना ही नहीं आरोपी अनिकेत ने तमंचे की बट से उनकी नाक पर कई वार भी किए थे। इसमें वह गंभीररूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी मां बेटे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए थे।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर अनिकेत व उसकी मां सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें