फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा को गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, हंगामा

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीगेट स्थित राजकीय महिला अस्पताल में शनिवार दोपहर गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर कर दिया। परिजनों का आरोप था महिला चिकित्सक ने कम रिश्वत मिलने पर लापरवाही से प्रसूता को गलत इंजेक्शन लगा दिया,
विज्ञापन


जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। सीएमओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह कोठीगेट निवासी भारती पत्नी धीरज को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

परिजनों ने उसे कोठीगेट स्थित राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने प्रसूता के परिजनों से दस हजार रुपये की मांग की, लेकिन परिजन केवल पांच हजार रुपये ही दे पाए।
विज्ञापन


इससे लापरवाह चिकित्सक ने प्रसूता को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी है।

बाद में प्रसूता का ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। इससे गुस्साए परिजन शनिवार दोपहर अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों से भी परिजनों ने हाथापाई की। महिलाओं ने सीएमओ कार्यालय में भी हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इस मामले में सीएमओ एके सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। हालांकि मामले की जांच कराई जाएगी। थोड़ी सी भी लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें