दो दिन से हो रही बारिश से मौसम कूल होने से गर्मी से परेशान लोगों को सुकून जरूर मिला, पर यह सुकून ज्यादा देर तक नहीं रहा। रविवार को सुबह झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। दोपहर होते ही चटख धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी से फिर बेहाल हो उठे। हाल यह रहा कि लोगों को न घर में चैन मिल रहा था और ना ही बाहर।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की थ
शनिवार को भी कमोबेश यही हाल रहा। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साढ़े दस बजते ही जोरदार बरसात शुरू हो गई। सड़कों पर जा रहे लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर दुबकने लगे। वहीं, बच्चों और युवाओं ने बारिश का खूब लुत्फ उठाया। करीब आधा घंटे बाद बारिश बंद हो गई और उमस भरी गर्मी से लोग फिर से बेहाल हो उठे। बारिश बंद होते ही पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम नालों से पन्नी व अन्य रुकावट निकालने में लगे गए थे। वहीं स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण और जलनिकासी न होने के कारण पानी भर गया था और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, पर जोरदार बरसात न होने की शिकायत भी रही। गांव ततारपुर निवासी सुशील कुमार बबल, संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश की खेतों में काफी आवश्यकता है ताकि धान की फसल बोई जा सके। जब तक जोरदार बरिश न हो किसानों को दिक्कत ही रहेगी।
उधर, बारिश से ग्राम जरौठी में जलभराव हो गया। ग्राम जरौठी निवासी बॉबी चौधरी का कहना है कि खंड विकास कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों से मांग की गई कि जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है।
'
'
' रविवार हुई झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। रविवार को छुट्टी के चलते बच्चों ने भी बारिश में खूब मस्ती की।
शनिवार रात और रविवार सुबह जहां बारिश पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ रास्तों पर जलभराव होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ी है। यहां के मोहल्ला शिवाजीनगर, चंडी मंदिर, सददीकपुरा, मोहल्ला पुरा, गांधी बाजार, धोबी चौक एवं नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भी जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। उधर, दहपा निवासी परवेज आलम ने बताया कि धान की रोपाई के लिए यह अनुकूल समय है। मानसून भी सही समय पर आ गया है, जिससे धान की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। ------