फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में महिला घायल, जताया गुस्सा

Sat, 30 Apr 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
महिला को बंदरों ने काट लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शुक्लान में शनिवार दोपहर छत पर कपड़े डालने जा रही एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला को बंदरों ने काट लिया। घटना के विरोध में मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


शनिवार दोपहर मोहल्ला शुक्लान निवासी रेनू छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों महिला को बचाया।

घटना के विरोध में मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर रोज हमला कर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में सरला, शालू, विमला, रजनी, शशि, संतोष, प्रीति, मोनिका, रुकमणि आदि शामिल रहे। उधर, ईओ हेमराज का कहना है कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें