फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंदरों के हमले में छत से गिरी किशोरी

Fri, 30 Jan 2026 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के देहरा गांव में शुक्रवार को बंदरों के हमले से 16 वर्षीय किशोरी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार दोपहर देहरा निवासी कक्षा दस की छात्रा सना किसी काम से अपने घर की छत पर गई थी। इसी दौरान घर के आसपास मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे जमीन पर गिर पड़ी। हादसे में उसकी गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है।
विज्ञापन


किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल धौलाना में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी दोबारा वन विभाग को सौंपी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें