फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monad University: रद्द होगी मोनाड विवि की मान्यता, डीएम ने शासन को भेजा पत्र; छात्रों की अटकी सांसें

Tue, 20 May 2025 09:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

मोनाड विश्वविद्यालय में छह हजार से अधिक छात्र छात्राएं विभिन्न कोर्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द होने की प्रक्रिया शुरू होने से यहां पढ़ रहे छात्रों के अधूरे कोर्स को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
चेयरमैन समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोनाड विश्वविद्यालय में बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्री मिलने और इससे जुड़े 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद डीएम और एसपी ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर विवि की मान्यता व पंजीकरण को निरस्त करने की संस्तुति की है। अब मामले में शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शनिवार को मोनाड विवि में छापा मारते हुए यहां से विभिन्न कोर्स की 1421 बनी फर्जी डिग्रियां मार्कशीट, प्रोवेजनल व माईग्रेशन आदि को बरामद की गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ब्लैंक मार्कशीट भी बरामद की गई। मामले में पुलिस मोनाड के चेयरमैन विजेंद्र सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में अब कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। जिन राज्यों में फर्जी डिग्रियों की बिक्री हुई है। वहां पर एसटीएफ की टीम जांच कर रही है। ऐसे में फर्जी डिग्री के इस खेल में अन्य राज्यों में भी गिरफ्तारी संभव है। हालांकि मामले का संज्ञान शासन की ओर से भी ले लिया गया है। मंगलवार को डीएम अभिषेक पांडेय व एसपी ज्ञानंजय सिंह ने सीओ पिलखुवा की रिपोर्ट पर मोनाड विवि की मान्यता समाप्त करने को लेकर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। ताकि विवि द्वारा अन्य छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके।

वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की अटकी सांसें
मोनाड विश्वविद्यालय में छह हजार से अधिक छात्र छात्राएं विभिन्न कोर्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द होने की प्रक्रिया शुरू होने से यहां पढ़ रहे छात्रों के अधूरे कोर्स को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। ऐसे में वर्तमान में पढ़ रहे छात्र छात्राएं व अन्य स्टाफ के भविष्य पर भी संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मोनाड विश्वविद्यालय में चल रहे पूरे प्रकरण को देखते हुए बाकी छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। इसके लिए यह विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। हालांकि जो छात्र छात्राएं वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके लिए भी शासन अपने स्तर पर पढ़ाई पूरी करने की वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।-अभिषेक पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें