फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनाड यूनिवर्सिटी के एग्जाम शेड्यूल में फेरबदल

Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोनाड यूनिवर्सिटी के वीसी डा. मियांजान की हादसे में मौत के बाद यूनिवर्सिटी में कंडोलेंस कर दिया गया। इसके कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर सात और आठ दिसंबर के एग्जाम 26 और 28 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कुलसचिव कर्नल डीपी सिंह ने कहा कि डा. मियांजान ने सदैव विद्यार्थियों को मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। परीक्षा नियंत्रक डा. संगीता दयाल ने कहा कि यह बहुत ही दुख का समय है। भगवान उनके परिवार को इस सदमे को बर्दाश्त करने की शक्ति दे।

पत्रकारिता विभाग के इंचार्ज डा. देवाशीष वर्मा ने बताया कि अपने कार्यकाल में विवि को उन्होंने ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब सात और आठ दिसंबर को होने वाले एग्जाम 26 और 28 दिसंबर को होंगे। शेष परीक्षा कार्यक्रम पूर्व के अनुसार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें