फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से की छेड़छाड़

Sat, 09 Mar 2024 09:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। पांच फरवरी को वह रिक्शा चलाने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दिन शाम करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी और उसकी नाबालिग पुत्री एक कमरे में खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अरमान पुत्र सगीर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी पत्नी कमरे में पहुंच गई। जिसे देख आरोपी अरमान यहां से भाग गया। शाम को घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने यह बातें उसे बताई। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर थाने पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें