गढ़मुक्तेश्वर। होली और लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले सक्रिय हो जाते हैं। होली पर कच्ची शराब की मांग अधिक बढ़ जाती है। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए गढ़ कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर खादर क्षेत्र के जंगल में ड्रोन कैमरे से निगरानी की।
एसपी अभिषेक वर्मा शनिवार को खादर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को खादर क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मामले में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके आदेश का पालन करते हुए अवैध शराब की तस्करी रोकने के टीम गठित कर अभियान चलाया गया। वहीं खादर क्षेत्र और जंगलों में अवैध शराब की खेप और कच्ची शराब की भट्टियों की ड्रोन से तलाश कराई गई। सीओ आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने टीम के साथ मिलकर जांच की।