फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्त्येष्टि स्थल का होगा आधुनिकीकरण

Sat, 11 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अंत‌िम संस्कार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब कुछ सही रहा तो शहर में जल्द ही अन्त्येष्टि स्थल आधुनिकीकरण होगा। शासन ने प्रदूषण और लकड़ी मुक्त शवदाह संयत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार चौहान ने प्रदेश के सभी अधिशासी अधिकारियों को इस आशय का पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में निर्देश दिया है कि पर्यावरण हित में प्रदूषण और लकड़ी मुक्त  शवदाह संयंत्र स्थापित किया जाए। इस आधुनिक शवदाह गृह के लगने से करीब 120 से 150 किलो लकड़ी की बचत होने के साथ प्रदूषण भी नहीं होगा।

पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्मशान घाट का पालिका की ओर से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन ने प्रदूषण और लकड़ी मुक्त शवदाह संयंत्र लगाने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द इसे लगवाया जा सके ताकि प्रदूषण कम हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें