फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल लूटकर भाग रहा युवक दबोचा, साथी फरार

Thu, 29 Feb 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत अतरपुरा चौपला पर पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार दो आरोपी मोबाइल झपट कर फरार हो गए। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई की जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिकंदरगेट के मोती कॉलोनी निवासी जावेद ने बताया कि 28 फरवरी को वह मोबाइल पर बातें करते हुए अपने चाचा नसीम के साथ मोहल्ला शिवपुरी के लिए पैदल जा रहा था। जैसे वह अतरपुरा चौपला के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया और फरार होने लगे। इस दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी मदद करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक से कूदकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में युवक की पहचान प्रियांशु कुमार निवासी बड़ा मोहल्ला थाना सिंभावली के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर प्रियांशु कुमार व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें