फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Thu, 29 Feb 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व गोकशों की बृहस्पतिवार देर शाम मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो गोकशों के पैर में गोली लगी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मोहम्मदपुर आजमपुर के जंगल स्थित बाग में गोकशी की सूचना मिली। पुलिस बाग के पास पहुंची तो वहां एक बाइक खड़ी थी। बाग के अंदर पहुंंचने पर कुछ लोग गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शेरखान पुत्र मुस्तफा निवासी गांव साफियाबाद लोटी जिला मेरठ व तालिब पुत्र इकरार निवासी गांव बहरोडा थाना किठौर जिला मेरठ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके से एक जिंदा गोवंश, बाइक व गोकशी के उपकरण के साथ अवैध असलाह बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें