फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डायलिसिस और डिजिटल सीटी स्कैन मशीन लगवाने की मांग

Tue, 17 Feb 2026 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और सरकारी अस्पतालों में जांच मशीनों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने डायलिसिस यूनिट और डिजिटल सिटी स्कैन सहित अन्य मशीनें लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों को कई जांच न होने के कारण परेशान होना पड़ता है। निजी अस्पताल और लैबों में जांच कराने के कारण मरीजों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा विशेष चिकित्सकों की कमी को जल्द दूर किया जाए। विधायक ने डायलिसिस यूनिट, एमआरआई मशीन, चिकित्सकों की नियुक्ति, डिजिटल सिटी स्कैन और कलर अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
वहीं, श्री रामलीला समिति के प्रधान विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश अग्रवाल, मंत्री प्रदीप सोनी ने भी विधायक के साथ उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की। विनोद वर्मा ने बताया कि पिछले 90 वर्ष से हापुड़ में जनता के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पुराने समय में जब यह मैदान रामलीला समिति को मिला था, तब आबादी शून्य के रूप में थी, लेकिन अब आधुनिक समय में यहां चारों तरफ आबादी हो चुकी है। इस कारण भूमि पर अतिक्रमण हो रखा है। इसलिए मैदान की पैमाइश कराकर इसकी चाहरदीवारी और इंटरलॉकिंग कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने रामलीला मैदान को कूड़ा घर बना दिया है, जिस समय रामलीला का मंचन होता है, तब सफाई होती है। अन्य दुकानों में यहां अवैध दुकानों का संचालन होता है और कूड़ा पड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें