फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए खुला पोर्टल, दो सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 29 Aug 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण से छूटे छात्रों को विश्वविद्यालय ने एक अवसर दिया है। ऐसे छात्र दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। वहीं, अंतिम दिन परास्नातक कोर्सों में भी छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रवेश लिया।
विज्ञापन


स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 16 मई से शुरू की गई थी। तीन बार तिथि बढ़ाई गई, लेकिन अभी भी बहुत से छात्र पंजीकरण से वंचित हैं। इसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। स्नातक में प्रवेश के लिए तीन मेरिट निकाली जा चुकी हैं, कॉलेजों में अब सीटें भी करीब 20 फीसदी ही बची हैं।

विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को पंजीकरण का अवसर देते हुए फिर से पोर्टल खोल दिया है। शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दो सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद ओपन मेरिट भी जारी की जा सकती है। इसमें कम अंक वाले छात्रों के प्रवेश का सपना पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


उधर, बहुत से छात्र ऐसे हैं जिनके पंजीकरण फार्म में एकेडमिक प्रोफाइल में कई त्रुटियां रह गई हैं। किसी में अंक प्रतिशत, किसी में अंक तो किसी में अन्य त्रुटियों की भरमार है। इन छात्रों के लिए भी पोर्टल खोल दिया गया है, जो दो सितंबर तक प्रभावी रहेगा। छात्र अपनी समर्थ आईडी से लॉगइन कर अपने पंजीकरण फार्म में सुधार कर सकते हैं।

वहीं, शुक्रवार को परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्रों की भीड़ अधिक रही। पहली मेरिट में प्रवेश की अंतिम तिथि शुक्रवार तक ही निर्धारित की गई थी।



कोट -

जिन छात्रों ने अभी तक डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। वह दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल खुल चुका है। साथ ही पंजीकरण में त्रुटियों का सुधार भी किया जा सकता है। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें