गांव निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार देर रात ननिहाल में आयी भांजी के पेट में दर्द हो गया। जिसे गांव में दवा दिलायी गई, लेकिन पेट का दर्द बंद नहीं होने पर रात में ही पड़ोसी की कार से मामी और भांजी दवा लेने पिलखुवा चले गए। वहां से दवा लेकर लौटते समय गांव से कुछ ही दूर पहले मुख्य मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि हथियार के बल पर पांचों ने मामी, भांजी के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। चालक ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा, डरा धमका कर बदमाश मामी भांजी को जंगल में ले गए, जहां बारी बारी से पांचों ने दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि बदमाशों ने उनसे 5400 रुपये, चांदी की पाजेब व सोने के कुंडल लूट लिए। घर पहुंचकर पीड़ितों की आप बीती सुनकर परिजनों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।
पुलिस की गश्त पर उठते रहे हैं सवाल
पिलखुवा क्षेत्र में व्यापारियों की हत्या समेत कई संगीन मामले हो चुके हैं, बड़ी-बड़ी लूट भी इस क्षेत्र में दहशत फैला रही है। लेकिन पुलिस की गश्त पर अक्सर ही सवाल उठते रहे हैं। इस घटना में भी पुलिस की नाकामयाबी ही सामने आयी है, क्योंकि बदमाश बेखोफ सरेराह इस घटना को अंजाम दे गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
पीड़ित पक्ष को कुछ भी नहीं बोलने की सलाह दे रहे पुलिस कर्मी
इस घटना के बाद से पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए पीड़ित पक्ष को किसी से भी बात नहीं करने की सलाह दी है। हालांकि सामुहिक दुष्कर्म जैसे दर्द को परिवार सहन नहीं कर पा रहा, पीड़िताओं ने भी अपने साथ हुई बार्बरता को बताया है।
रिश्तेदार पर लगा रहे आरोप, संदिग्ध है मामला
आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता दुष्कर्म और लूट का आरोप अपने ही रिश्तेदार पर लगा रही हैं। प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। -वरूण मिश्रा, सीओ पिलखुवा।
मामला गंभीर, जांच कर करेंगे सख्त कार्रवाई
यदि इस तरह की घटना हुई है तो बेहद गंभीर है। इसकी जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। - मुकेश मिश्र, एएसपी।