फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन को बना दिया जिशान: पिता बोला- एक औरत के साथ रह रहा लड़का, उसने कराया धर्मांतरण, अब हम पर भी बना रही दबाव

Fri, 02 Jun 2023 09:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)

सार

थाना प्रभारी मुनीश चौहान का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला अभी प्रकाश में नहीं है। पिता और पुत्र में रुपयों की लेनदेन को लेकर विवाद है। बेटे का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के धौलाना के मोहल्ला मालीवाड़ा निवासी व्यक्ति ने एक महिला पर उसके पुत्र के धर्मांतरण का आरोप लगाया है, आरोप है कि महिला ने उसके पुत्र सचिन को जिशान बना दिया। हालांकि पुत्र और पुलिस इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों में बुधवार को मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुत्र का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।

विज्ञापन

चाऊमीन का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा था कि उसका पुत्र एक महिला के साथ रह रहा है। महिला ने उसके पुत्र का धर्मांतरण करा दिया है और अब परिवार के अन्य लोगों पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है। कुछ दिन के बाद उसकी पुत्री की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियों में वह लगा था। 

इस दौरान घर पहुंची महिला और उसके पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पुत्र ने महिला का साथ देते हुए उसकी पिटाई कर दी। वहीं पुत्र ने पिता के आरोपों का खंडन किया है। पुत्र का कहना है कि उसने किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन नहीं किया है और न ही उसकी अभी तक किसी से शादी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुनीश चौहान का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला अभी प्रकाश में नहीं है। रुपयों के लेनदेन को लेकर पिता पुत्र में विवाद है, जिसे लेकर दोनों के बीच बुधवार को भी मारपीट हुई थी। आरोपी पुत्र का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें