फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: कार्तिक पूर्णिमा मेले में हुड़दंगियों का तांडव, पुलिस के सामने मारपीट और फायरिंग; वीडियो आए सामने

Tue, 17 Nov 2026 09:40 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के गढ़ कोतवाली के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में हुड़दंगी पूरी रात उत्पात मचाते रहे। मेला रोड पर पूरी रात बुलेट बाइकों से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाई गई। बाइकों से हुड़दंग किया गया और सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ लगाई गई।  मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन
हापुड़ मेले में बेखौफ हुड़दंगियों का तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेले में आने-जाने वाले लोगों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गढ़ कोतवाली के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में हुड़दंगी पूरी रात उत्पात मचाते रहे, लेकिन अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेला रोड पर पूरी रात बुलेट बाइकों से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाई गई। बाइकों से हुड़दंग किया गया और सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ लगाई गई। वहीं, मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आने के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोतवाली के सामने ही अराजक तत्व बेखौफ होकर कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे तो बाकी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का क्या हाल रहा होगा?
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में पुलिस की कथित लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इन घटनाओं पर क्या कार्रवाई की जाएगी और हुड़दंगियों पर कब शिकंजा कसेगा। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें