फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डंपिंग ग्राउंड में शरारती तत्वों ने फिर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में असामाजिक तत्वों ने रविवार सुबह एक बार फिर आग लगा दी।
विज्ञापन


हाईवे किनारे स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के कारण यह खतरनाक धुंआ देर शाम तक लोगों के परेशानी का सबब बना रहा। दुर्गंध युक्त जहरीले धुएं से आसपास की आबोहवा खराब हो गई। सूचना ग्रामीणों ने नगर पालिका अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने से धुआं फैला है। नगर पालिका के कर्मचारी हर बार आग बुझाते हैं। डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें