फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म दिया, रिश्तेदार पर आरोप

Thu, 12 Feb 2026 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने पीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद किशोरी ने परिजनों को बताया कि उसके परिवार के ही किसी युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाए थे। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर सिंभावली क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में चिकित्सकीय देखरेख के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पुलिस निगरानी में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रसव के बाद किशोरी ने बताया कि कुछ समय पहले परिवार के युवक ने शारीरिक संबंध बनाए थे। मामला परिवार के भीतर का होने के कारण लंबे समय तक सामने नहीं आया। घटना उजागर होने के बाद परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जानकारी ली।


कोट -
इस संबंध में यदि कोई जानकारी प्राप्त होती है या पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है, तो संबंधित मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। स्मिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


- संबंधित मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें