फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल मांगने पर कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास

Thu, 12 Feb 2026 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट टोल प्लाजा पर मंगलवार को टोल मांगने पर चालक ने कर्मचारियों को कार से कुचलने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

टोल कर्मियों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम को कार टोल लाइन में लगी थी। फास्टैग में बैलेंस न होने के कारण कार टोल बूथ पर रुक गई। पीछे लंबी कतार लगने पर टोलकर्मियों ने वाहन को साइड में करके आगे बढ़ा दिया और चालक से नकद शुल्क जमा करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर चालक भड़क उठा। आरोप है कि कार चालक ने गुस्से में वाहन को तेज गति से टोलकर्मियों की ओर दौड़ा दिया और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। टोलकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन कर्मचारियों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले जांच की जा रही है, दो लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें