फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में क्षेत्र में मिलावटखोर सक्रिय

Fri, 28 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
फूड - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी जी का जंजाल बन रहा है। इससे सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। त्योहार आते ही मिलावटखोरों के सक्रिय होने के कारण क्षेत्रवासियों की सेहत पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांवों में मिलावट इस कदर हावी है कि महंगी मिठाई भी औने पौने दामों में उपलब्ध हैं। सपनावत, बझैड़ा कला, सालेपुर कोटला, पारपा, समाना, डहाना, लालपुर सौलाना, धौलाना, देहरा,

बड़ौदा सिहानी के अलावा क्षेत्र में मिलावटी मावे और पनीर का धंधा बढ़ रहा है। यहां से जिले के साथ साथ आसपास के शहर में भी माल भेजा जा रहा है। आलम यह है कि मिल्क पाउडर से बन रहे सिंथेटिक मावे का धंधा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों बाजार में नकली दूध, पनीर, खोया और देशी घी धड़ल्ले से बिक रहा है। मिठाईयों में सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल हो रहा है। ये रंग कैंसर, अल्सर  आदि रोग पैदा करते हैं।

सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ नवीन रूहेल ने बताया कि मिलावटी सामग्री का सेवन करने से सेहत पर खराब असर पड़ता है। बच्चे और डायबिटीज के रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इससे पेट संबंधी अनेक रोग हो जाते हैं।

उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि मिलावट करने वालों पर 10 लाख रुपये जुर्माना और उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। एक्ट में अब मिलावट खोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें