फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर आक्रोशित भाकियू शक्तिमंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा यादव के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गांव नारायणपुर की मडैय्या निवासी यूनियन के तहसील अध्यक्ष सलीम ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आए दिन वह लोग उनके व उनके परिवार के साथ मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की जगह उल्टा उनका ही शांतिभंग में चालान कर दिया।

एक दिन वह अपने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे थे। इस दौरान भी आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और कैमरे नहीं लगने दिए। आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस मनमानी कर रही है। पीड़ित लोगों की थाने में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर उन्होंने एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में इमरान, राजकुमारी, सचिन चौधरी, नीता सिंह, दिनेश, मोना व कृष्ण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें